breaking newschattisgarh

दंतेवाड़ा नक्सली हमला: मुख्यमंत्री रमन सिंह ने की अधिकारियों के साथ बैठक

नक्सलवाद से प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार को अधिकारियों की बैठक ली है। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री सिंह ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर नक्सल हिंसा से निपटने के लिए संबंधित इलाकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

भाषा के अनुसार, बैठक में मुख्य सचिव अजय सिंह, गृह विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक ए. एन. उपाध्याय, विशेष पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान) डी. एम. अवस्थी और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में दंतेवाड़ा जिले के नीलवाया गांव के जंगलों में कल हुई नक्सल हिंसा में दो पुलिस कर्मियों उपनिरीक्षक रूद्रप्रताप सिंह और सहायक आरक्षक मंगलूराम तथा दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया। इस नक्सल वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस घटना में घायल एक अन्य जवान की आज ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।

उन्होंने बताया कि मु

Related Articles

Back to top button