Bhopalmadhya pradesh
प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में डूबा मसीह समाज

– क्रिसमस पर की गई प्रार्थना
मध्यप्रदेश। देश में प्रभु यीशु का जन्म दिवस क्रिसमस के रूप में मनाया जा रहा है। सुबह से ही चर्च में प्रार्थना की गई, जिन पर साज सजावट की गई थी। गौरतलब है कि क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। क्रिसमस पर क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियाँ, बंडा, जन्म की झाँकी और हॉली की सजावट की गई, वहीं शाम के समय सांस्क्रतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।