Bhopalmadhya pradesh
सीहोर कलेक्टर की अपील, डरे नहीं हमे बताएं

सीहोर। जिले के कलेक्टर अजय गुप्ता ने जिले के आमजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश जारी किया है। भू मापिफया, सूदखोरो एवं असामाजिक तत्वों से भयभीत नहीं हो। यदि कोई भी व्यक्ति सूदखोरों के चंगुल में है तो वह वह बिना डरे प्रशासन को इसकी जानकारी दें। कलेक्टर के इस संदेश के बाद हो सकता है पीडित हिम्मत जुटा सके। यदि प्रशासन के समक्ष पीडित पहुचते है तो कई और सूदखोर एवं अन्य आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सकता है।