
उत्तर प्रदेश। मुरादनगर में स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर श्मशान की छत गिर गई इस घटना में करीब तीस लोग दब गए। इसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया करीब 30 लोग मलबे के अंदर मिले, जिनको उपचार के लिए एमएमजी अस्पताल भेजा गया है। इस घटना पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।