breaking newsEntertainment

रणवीर के साथ दीपिका की शादी पर सिद्धार्थ माल्या ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड का क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अगले महीने यानी 14-15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। बता दें कि दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। इस दौरान उन्हें कई स्टार्स और फैन्स ने बधाई दी। लेकिन एक के कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, इन सब स्टार्स की बधाइयों में एक बधाई सिद्धार्थ माल्या की भी थी। सिद्धार्थ ने किस इमोजी भेजा था।

बता दें कि एक समय पर दीपिका और सिद्धार्थ के रिलेशन की कई खबरें आती थीं। ऐसा कहा जाता था कि दोनों रिलेशन में हैं। हालांकि दोनों ने ही कभी अपने रिलेशन को एक्सेप्ट नहीं किया था। लेकिन फिर भी दोनों को एक साथ कई पार्टीज और आईपीएल के दौरान स्पॉट किया जाता था। बता दें कि सिद्धार्थ, विजय माल्या के बेटे हैं।

इटली में 1 नहीं बल्कि 2 बार होगी दीपिका-रणवीर की शादी!

रिपोर्ट्स के मुताबिक 14-15 नवंबर को इटली में दोनों 2 रीतिरिवाजों से शादी करने वाले हैं। दरअसल, मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन ट्रेडिशन और नॉर्थ इंडियन ट्रेडिशन के अनुसार शादी करेंगे। 4 दिनों के इस फंक्शन में 13 को संगीत होगा। ये सब कन्नडिगा स्टाइल से होगा और फिर 14 को इसी ट्रेडिशन में शादी होगी। उसके बाद दोनों 15 नवंबर को नॉर्थ इंडियन स्टाइल में शादी करेंगे। दोनों साउथ और नॉर्थ ट्रेडिशन के अनुसार शादी इसलिए कर रहे हैं क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर नॉर्थ इंडियन हैं।

खबर ये भी है कि क्योंकि ये शादी थोड़ी प्राइवेट होगी तो इसमें सिर्फ परिवार के लोग ही मौजूद होंगे। बॉलीवुड से सिर्फ 4 लोगों के नाम सामने आ रहे हैं जो इस शादी में जाएंगे और वो हैं, शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली। 15 नवंबर को एक प्राइवेट पार्टी होगी। वैसे खबरें ये भी है कि अर्जुन कपूर भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button