Art and CultureINDIAmumbai
शबाना आज़मी की मां शौकत कैफ़ी का निधन

मुंबई। वयोवृद्ध अभिनेत्री और शबाना आज़मी की मां शौकत कैफ़ी का शुक्रवार को 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार को दोपहर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शौकत कैफ़ी 93 साल की थी और उन्हें बीतें कुछ दिनों से कई तरह की तकलीफें हो रही थी जिसके चलते उन्हें कोकिकाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ दिन पहले ही उनकी मर्जी के अनुसार उन्हें घर लाया गया था जहां वो अपने कमरे में दो दिन रही और शुक्रवार को दुनिया से अलविदा कह गई। इस समय शौकत कैफ़ी के दामद जावेद अख्तर यूएस में है। शौकत कैफ़ी रंगमंच की बहुत बडी कलाकार थी,उन्होंने कई यादगार नाटकों में काम किया।