फोटो स्टोरी
[metaslider id=5099] जम्मू में जरनैल सिंह भिंडरावाले का पोस्टर उतारे जाने से हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात बिगड़ गए हैं। यहां शुक्रवार को सिख समुदाय ने बंद का एलान किया है। उन्होंने जम्मू-पठानकोट हाइवे जाम कर दिया और सड़क पर जगह-जगह आगजनी की। गुरुवार को भी कठुआ में भी प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे जाम किया था। सिखों के प्रदर्शन के चलते पूरे जम्मू जिले में कर्फ्यू (धारा-144) लगाया गया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, सेना ने सुबह फ्लैग मार्च निकाला। ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी मनाने के लिए सिख समुदाय के लोगों ने सतवारी के रानीबाग इलाके में कई जगह भिंडरावाले की फोटो वाले पोस्टर लगाए थे, जिसे पुलिस ने बुधवार को उतार दिया था। इसके खिलाफ रानीबाग इलाके में प्रदर्शन शुरू हो गए। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए प्रदर्शनकारियों की 8 फोटोज। |
[metaslider id=5110]फेमस डायरेक्टर करन जौहर 43 साल (25 मई) के हो गए हैं। उन्होंने अपना 43वां बर्थडे लंदन में अपने खास दोस्तों के साथ मनाया। उनकी बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा खान, अदिति गोवित्रिकर, मनीष मल्होत्रा, नताशा पूनावाला, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, मनदीप कपूर, श्वेता बच्चन नंदा सहित कई सेलेब्स शामिल हुए। करन ने इस दौरान अपने फ्रेंड्स के साथ सेल्फी भी ली। करन ने सभी फ्रेंड्स के साथ डिफरेंट पोज में फोटोज भी क्लिक की। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए बर्थडे पार्टी की 7 फोटोज। |
[metaslider id=5118]आईपीएल-8 के शुरुआत में लगातार 4 मैच हारने वाली मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 41 रन से हराकर दूसरी खिताबी जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियन्स ने कप्तान रोहित और पोलार्ड की हाफ सेन्चुरी की बदौलत 202 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए मिचेल मैक्लिंघन ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मलिंगा और हरभजन के नाम दो-दो विकेट रहे। बता दें कि मुंबई ने 2013 में इसी मैदान पर चेन्नई को 23 रन से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। दो बार खिताब जीतने वाली मुंबई अब तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले चेन्नई और कोलकाता ने दो-दो बार खिताब जीता था। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके देखिए मैच की 10 फोटोज। |