Bhopalmadhya pradeshPolitics

राजभवन घेरने कांग्रेस बना रही दमदार रणनीत

– प्रदेश भर से जुटेंगे कांग्रेसी बैठकों का दौर जारी
मध्यप्रदेश। देश भर में इस समय िकसानों का आन्दोलन ही छाया हुआ है। किसानों द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृष कानूनों की वापसी को लेकर लगातार आन्दोलन िकया जा रहा है। किसानों का साथ निभाने और प्रदेश में अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस द्वारा 23 जनवरी को राजभवन का घेराव िकया जा रहा है। इसे प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस द्वारा प्रभावी रणनीत तैयार की जा रही है।
गौर तलब है कि कांग्रेस द्वारा आगामी घेराव कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर में िजला मुख्यालयों एवं ब्लाक स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें घेराव कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अिधक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामल होंगे। इसके लिए जिला और ब्लाक स्तर के पदाधकारयों से विचार विमर्श किया जा रहा है। प्रदेश में सत्ता गंवाने के बाद प्रदेश में कांग्रेस का यह शक्ित प्रदर्शन भी माना जा रहा है।
ताकत से आंका जाएगा कद
प्रदेश में आगामी समय में निकाय चुनाव भी होने है, इसके लिए कांग्रेस पार्टी से पार्षद और अध्यक्ष पद के लिए कई कार्यकर्ता टिकट मांग रहे है पर अब 23 जनवरी को कांग्रेस द्वारा किये जा रहे घेराव कार्यक्रम टिकट के दावेदारों का कद भी आंका जाएगा। कौन अपने क्षेत्र से कितने कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचेगे, समर्थकों की संख्या ही यह तय करेगी कि जमीनी स्तर पर उनकी कितनी पकड है।
युवा नेता जुटे तैयारी में
निकाय चुनावों में पार्षद पद के लिए अिधक से अिधक टिकट युवा कार्यकर्ताओं को ही मिलते रहे है, ऐसे में कांग्रेस के युवा नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश के नेताओं को यह दिखाना चाहते है कि उनके साथ कितने लोग है। ऐसे में कांग्रेस का यह घेराव कार्यक्रम प्रदेश में अपनी शक्ति का अहसास सत्ता को कराने के साथ साथ निकाय चुनावों की तैयारयां भी माना जा रहा है। इसी िसलसिले में सीहोर बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधकारयों की बैठक को कांग्रेस पर्यवेक्षक रामवीर िसंह सिकरवार सहित कई अन्य नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button