breaking newsDelhiINDIAindoremadhya pradeshPolitics

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में आधे घंटे तक रुकी प्रियंका गांधी, किया अनुष्ठान

उज्जैन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकालेश्वर (महाकाल) मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा की और पंचामृत से अभिषेक किया। प्रियंका ने वाड्रा ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकालेश्वर का दूध, पंचामृत और अबीर-गुलाल से अभिषेक किया। इस दौरान गर्भगृह में मुख्यमंत्री कमलनाथ और वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी भी मौजूद थे। तीनों आला नेता करीब आधे घंटे तक गर्भगृह में रुके और अनुष्ठान किया।
प्रियंका गांधी हवाई जहाज से इंदौर और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से उज्जैन पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ भी थे। प्रियंका ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा पाठ करने के साथ ही पंचामृत पूजन किया।
देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख भगवान महाकालेश्वर मंदिर में इसके पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान दर्शन के लिए आए थे। प्रियंका ने मध्य प्रदेश के उज्जैन, रतलाम और इंदौर संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही हैं। शाम को उनका इंदौर में करीब दो घंटे का एक रोड शो होगा। वे इस चुनाव के दौरान पहली बार मध्यप्रदेश आई हैं। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अनुष्ठान कराने वाले पुजारी का शॉल भेंट कर सम्मान भी किया। प्रदेश में 19 मई को आखिरी चरण में इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, खंडवा,  खरगोन, देवास, धार और रतलाम में चुनाव शेष है। मध्यप्रदेश की इन आठ सीटों में से कई पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा प्रभाव माना जाता है।

Related Articles

Back to top button