breaking newsDelhiPoliticsTop-Stories

गुजरात: कांग्रेस को लगा डबल झटका, उपचुनाव हराने के बाद दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी

गांधीनगर। गुजरात राज्य की दो राज्यसभा सीटों पर आज (शुक्रवार) हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को डबल झटका लगा है। दोनों सीटें हराने के साथ ही कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी छोड़ी दी है। कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकोर और धवल सिंह ने राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने कांग्रेस पार्टी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। अल्पेश ठाकोर का कहना है कि “मैंने राहुल गांधी पर भरोसा करके कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने हमारे लिए कुछ नहीं किया और पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफ़ा दे दिया। कांग्रेस पार्टी जनाधार खो चुकी है और हमारे साथ धोखा हुआ है। हर बार हमें बेइज्जत किया गया, इसलिए मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस छोड़ दी है।”

ठाकोर ने कहा कि “मैंने अंतर आत्मा की आवाज सुनकर और कुशल राष्ट्रीय नेतृत्व के चयन के लिए मतदान किया है। जो पार्टी (कांग्रेस) जन अधिकार खो चुकी है और जिस पार्टी ने हमारे साथ धोखा किया है, उसी बात को ध्यान में रखकर मैंने वोट किया है।” वहीं ठाकोर के साथ कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने वाले विधायक धवल झाला ने कहा कि ”पार्टी के वरिष्ठ नेता छोटे कार्यकर्ताओं की बात सुनते तक नहीं हैं। हमें बार-बार बेइज्जत किया जाता है। यह सब देखते हुए मैं पार्टी पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

बता दें कि गुजरात राज्य में अमित शाह और स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हुआ था। क्रॉस वोटिंग के डर से कांग्रेस ने 71 विधायकों में से 60 विधायकों को उत्तरी गुजरात के पालनपुर में एक रिसॉर्ट में पहुंचा दिया था। वोट डालने के लिए कांग्रेस विधायकों की बस मतदान स्थल पर दोपहर के आसपास पहुंची। मतदान सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक चला। जबकि शाम 5 बजे मतों की गिनती की गई। फिलहाल उपचुनाव के परिणमों की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि अल्पेश और धवल दोनों ही विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है। इस सीट पर बीजेपी से विदेश मंत्री एस जयशंकर और एक अन्य भाजपा उम्मीदवार जुगलजी ठाकोर शुक्रवार को गुजरात से राज्यसभा उपचुनाव चुनाव जीत गए। जयशंकर और ठाकोर को 100 से ज्यादा वोट मिले। इस सीट पर कांग्रेस पार्टी से चंद्रिका चुड़ासमा और गौरव पांड्या उम्मीदवार थे।

Related Articles

Back to top button