breaking newsTop-Stories

लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र सीमा को बढ़ाने की तैयारी में केंद्र सरकार

 

— ​लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र कितनी होगी इस पर चर्चा
— पीएम मोदी ने भी कहा कि जल्द ही हो निर्णय

दिल्ली। देश में लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र सीमा को बढ़ाने को लेकर नई उम्र सीमा तय की जाएगी। न्यूनतम उम्र सीमा को बढ़ाने के लिए पर प्रस्ताव बनाने के लिए गठित की गई समिति की रिपोर्ट आते के ठीक बाद केंद्र सरकार लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र सीमा बढ़ाने पर निर्णय लेगी। यह जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दी है। पीएम मोदी ने कहा कि बेटियों की शादी के लिए सही उम्र तय करने पर चर्चा की जा रही है। समिति की रिपोर्ट आने के बाद फैसला होगा।

गौरतलब है कि भारत में अभी लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है, लेकिन मौजूदा सरकार ने 18 साल न्यूनतम उम्र सीमा को लड़कियों के विवाह के लिए सही नहीं माना है। यह बात पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में कही थी। उन्होंने इस दौरान ही लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र सीमा बढ़ाने के संकेत भी दिए है। केंद्र सरकार का मानना है कि भारत की परिस्थितियों के हिसाब से लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए। देश में लड़कियों का विवाह जल्दी होने उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानी होती है। वहीं मातृ और शिशु मृत्युदर भी अधिक होने के पीछे यह भी एक कारण है।

Related Articles

Back to top button