breaking newsDelhiINDIATop-Stories
दिल्ली सरकार का बडा फैसला अवैध कॉलोनी के मकानों की होगी रजिस्ट्री

दिल्ली। दिल्ली वासियों के लिए एक अच्छी खबर है कि अवैध कॉलोेनी में रहने वाले लोगों को अपने मकान का मालिकाना हक मिलने जा रहा है। देश की राजधानी में कई अवैध कॉलोनी में रहने वालों के मकानों को अवैध माना जाता था लेकिन दिल्ली सरकार की एक अहम घोषणा के बाद इन कॉलोनियों के मकान की रजिस्ट्री कर उन्हें माकिाना हक दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से अवैध कॉलोनी में रहने वाले लाखों लोगों को फायदा मिलेगा।