breaking newsINDIATop-Stories

मुंबई में तबाही की बारिश, 27 लोगों की मौत, बस, रेल और हवाई सेवाएं ठप

मुंबई। मुंबई में सोमवार से जारी बारिश से हाल-बेहाल हो चुके है। भारी बारिश के कारण मायानगरी में लोगों को जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। वहीं बस, रेल और हवाई सेवाएं पूरी तरह से ठप हो चुकीं हैं। नालों के उफान पर आने की वजह से शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर आया है। वहीं लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ रहा है।

बता दें कि मौसम विभाग ने सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। विभाग की मानें तो बारिश का यह सिलसिला पूरे 6 से 7 दिनों तक लगातार जारी रह सकता है। ऐसे में तेज बारिश के वजह से होने वाली मुंबईवासियों की परेशानी साफ देखने को मिल रही है।

महाराष्ट्र राज्य के  मुंबई और पुणे में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने की तीन अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। बीते 25 घटों में मुंबई, कल्याण और पुणे में अब तक 27 लोगों की मौतें हो गई है। पश्चिम मुंबई के मलाड में एक कंपाउंड की दीवार गिरने से बीती रात भारी तबाही हुई और इसमें 15 लोगों की मौत हो गई। शहर में आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के मुताबिक अब तक क़रीब 75 लोग घायल बताए गए हैं। राहत बचाव अभियान अब भी जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।

लगातार बारिश के चलते मुंबई में खराब हुए हालातों को देखते हुए सड़कों पर लोगों की मदद के लिए नौसेना को उतरना पड़ा है। जानकारी के अनुसार मुंबई के कुर्ला इलाके में बीएमसी की गुजारिश पर नौसेना की टीम पहुंची है। चारों ओर पानी भर जाने के चलते लोगों की जान मुश्किल में दिखाई दे रही थी। ऐसे में यहां चारों ओर पानी होने के चलते एनडीआरएफ की मदद से 1000 से अधिक लोग शिफ्ट कराया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button