breaking newsEditor’s-ChoiceeducationINDIATop-StoriesWorld

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन 29 सितंबर को क्या हुआ था?

 

                  Today  History (Today’s History)  29 SEPTEMBER

 

29 सितंबर 1650 को इंग्लैंड में पहले मैरिज ब्यूरो की शुरुआत हुई।
29 सितंबर 1808 को फिनलैंड में स्वीडिश और रूसी सैनिकों के बीच एक विवाद घोषित किया गया, यह 19 अक्टूबर को समाप्त हुआ था।
29 सितंबर 1836 को मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई।
29 सितंबर 1885 को दुनिया की पहली यात्री विद्युत ट्राम ‘वे ब्लैकपूल’ इंग्लैंड में शुरू हुई।
29 सितंबर 1911 को इटली ने ऑटोमन साम्राज्य (तुर्की) के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
29 सितंबर 1913 को दुनिया को डीजल इंजन देकर उद्योगों और परिवहन में क्रांति करने वाले रुडोल्फ डीजल की रहस्यमयी ढंग मौत हो गई।
29 सितंबर 1913 को तुर्क साम्राज्य और बुल्गारिया साम्राज्य के बीच इस्तांबुल में कॉन्स्टेंटिनोपल की संधि पर हस्ताक्षर किया।
29 सितंबर 1918 को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान बुलग़ारिया ने, फ़्रांस और ब्रिटेन की संयुक्त सेना के सामने हथियार डाल दिए। प्रथम विश्व युद्ध में यह देश जर्मनी आस्ट्रिया हंग्री और उसमानी शासन का घटक था।
29 सितंबर 1927 को अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई।
29 सितंबर 1959 को भारत की आरती शाह तैरकर इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
29 सितंबर 1963 को इंग्लैंड के नॉर्विच शहर में पूर्व एंग्लिया विश्वविद्यालय की स्थापना की गयी।
29 सितंबर 1971 को बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई।
29 सितंबर 1977 को सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
29 सितंबर 1978 को पोप जॉन पॉल प्रथम की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी। वे केवल 33 दिनों पहले पोप चुने गए थे।
29 सितंबर 1992 को अफ़्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिणी भाग में स्थित देश अंगोला में पहली बार स्वतंत्र चुनाव आयोजित हुए।
29 सितंबर 2006 को विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं।

—आज इनका हुआ था जन्म

29 सितंबर 1928 को भारतीय राजनीतिज्ञ ब्रजेश मिश्र का जन्म हुआ था।
29 सितंबर 1932 को भारतीय प्रसिद्ध हास्य़ अभिनेता और निर्माता-निर्देशक महमूद का जन्म हुआ।
29 सितंबर 1984 को भारतीय अभिनेत्री ईशा शरवानी का जन्म हुआ था।

—आज इनका हुआ था निधन

29 सितंबर 1970 को मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन हुआ था।
29 सितंबर 2017 को भारतीय अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन हुआ था।

Related Articles

Back to top button